Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 1.17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:चकेरी पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट में भेजा जेल

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.170 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गोल चौराहे पर घेराबंदी कर दबोचा थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस टीम सनिगवां के गोल चौराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उन्नाव से खरीदकर पुड़ियों में बेचता था गांजा पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान लक्ष्मण उर्फ गिलहरी (28) निवासी काजीखेड़ा, लाल बंगला के रूप में बताई। तलाशी में उसके पास से 1.170 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उन्नाव से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर क्षेत्र में बेचता था। पहले भी जा चुका है जेल, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मण पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। वर्ष 2022 में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा किससे खरीदता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ में टेलीग्राम ग्रुप बनाकर 49 लाख ऐंठे, एक आरोपी फरार
    Next Article
    गंदगी-जलभराव पर व्यापारियों का नगर पालिका पर प्रदर्शन:बोले- पहले EO गंदा पानी पीकर दिखाएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment