Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गदंगी पर भड़कीं राज्यपाल, बोलीं- नॉनवेज खाना क्या जरूरी?:लखनऊ में लोहिया संस्थान के डॉक्टरों को फटकारा, मंत्रियों को कहा- आप देखिए व्यवस्था

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का तीसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीसी राय हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ACS अमित कुमार घोष को भी इस पर ध्यान देने को कहा। राज्यपाल ने हॉस्टलों में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज बनने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह जरूरी है? उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह से कहा कि आप लोग अगले 15 दिन में संस्थान की व्यवस्था को दुरुस्त करिए। मैं 15 दिन बाद खुद मौके पर जाकर व्यवस्था को देखूंगी। इससे पहले समारोह में मेधावियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डायरेक्टर मेडल हरमन सिंह (MBBS 2020) को दिया गया, जबकि बेस्ट टीचर (फैकल्टी) अवॉर्ड डॉ. राजन भटनागर को मिला। कुल 26 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया, वहीं 340 सफल अभ्यर्थियों को डिग्री प्रदान की गई। तस्वीरें देखिए… …………… कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनारस में पल्लवी पटेल समेत 24 गिरफ्तार:नीट पेपर लीक का विरोध, कहा- गड़बड़ी करने वालों पर रासुका लगे; रात में ऑटो से आईं
    Next Article
    एनटीपीसी परीक्षा के लिए चल रही दो स्पेशल ट्रेनें:गोरखपुर-लखनऊ के बीच गोंडा होकर 22 जून तक चलेंगी 05005/05006

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment