Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gautam Adani ने Bengaluru में DK Shivakumar से मुलाकात की, BJP ने उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    उद्योगपति गौतम अदाणी ने रविवार को यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से मुलाकात की और दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने इस मुलाकात को एक “शिष्टाचार भेंट” बताया। अदाणी समूह के चेयरमैन अदाणी के साथ मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर “दोहरा मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।सूत्रों के अनुसार, अदाणी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ गए थे और हवाई अड्डा लौटते समय सदाशिवनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिवकुमार से मिले। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया। यह मुलाकात हेब्बाल से सिल्क बोर्ड तक प्रस्तावित सुरंग सड़क परियोजना के बीच हुई है।सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। हालांकि, निविदा को अभी आधिकारिक रूप से अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यह तत्काल पता नहीं चल सका कि शिवकुमार और अदाणी के बीच बातचीत में सुरंग सड़क परियोजना का मुद्दा उठा या मुलाकात केवल औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित रही।शिवकुमार ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार था जब वह (अदाणी) यहां मुझसे मिलने आना चाहते थे। वे यहां कई कारोबार कर रहे हैं। वह शिष्टाचारवश मुझसे मिलने आए थे।’’ इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने इस मुलाकात की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवकुमार को अदाणी से मिलने की अनुमति दी थी।कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अशोक ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली में अदाणी का विरोध करती है, जबकि कर्नाटक में उसके पक्ष में है। क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है?” उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अदाणी के लिए “लाल कालीन बिछा दी” है। अशोक ने शिवकुमार से राहुल गांधी को यह बताने को कहा कि अदाणी एक कारोबारी हैं और केवल कारोबार कर रहे हैं।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर तंज कसते हुए अशोक ने उनसे बेंगलुरु आने और लालबाग या सैंकी टैंक में किसी पेड़ को गले लगाने को कहा जो प्रस्तावित सुरंग सड़क परियोजना से प्रभावित होंगे। भाजपा सुरंग सड़क परियोजना का विरोध कर रही है। पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram में Congress कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के नेता, सैनी सरकार को घेरा
    Next Article
    Manish Sisodia बोले, Youth Run से साबित हुआ नशे को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा पंजाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment