Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवा में AAP का गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन:अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव; कहा- जनता को मिलेगा असली विकल्प

    17 hours ago

    1

    0

    गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन बनाया है। दोनों दलों ने इसे गोवा के लोगों को असली विकल्प देने की पहल बताया। AAP के संयोजक (कन्वीनर) अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। इसी दौरान यह फैसला लिया गया। फरवरी 2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2022 के चुनावों में AAP ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे दो सीटें मिली थीं। वहीं, पार्टी को 6.7% वोट मिले थे। 2022 में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सिर्फ 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उसे 1 सीट पर जीत मिली थी। कहा- गोवा को तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा गठबंधन की ओर से कहा गया कि गोवा के लोगों को दो बार धोखा दिया गया है। अब उन्हें तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा। बयान में बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा गया। इसमें कहा गया कि दोनों पार्टियां चुनाव के दौरान एक-दूसरे से लड़ सकती हैं। दोनों दलों ने कहा कि यह गठबंधन गोवा के लोगों को एक वास्तविक विकल्प देने के लिए बनाया गया है। गोवा की राजनीति में छोटे दल और गठबंधन का रोल किंगमेकर की ताकत: त्रिशंकु नतीजों के चलते क्षेत्रीय दल व निर्दलीय सरकार बनवाने में निर्णायक साबित होते हैं। कम अंतर, बड़ा असर: गोवा में विधानसभा सीटें छोटी हैं; 500–1,000 वोटों का बिखराव भी बड़े दलों की जीत-हार तय कर देता है। गोवा के 4 सबसे बड़े मुद्दे पर्यावरण व पहचान: अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन, जंगलों की कटाई, कोल हब प्रोजेक्ट्स और आउटसाइडर्स को जमीन बेचने से 'गोयम्कारपोन' (अस्मिता) पर खतरा। बेरोजगारी और ब्रेन ड्रेन: व्हाइट-कॉलर और इंडस्ट्रियल नौकरियों की भारी कमी; युवाओं का खाड़ी देशों व यूरोप (पुर्तगाली पासपोर्ट) पलायन। पर्यटन संकट: 'ओवर्टूरिज्म', खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, टैक्सी माफिया की मनमानी और विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या। नागरिक समस्याएं व भ्रष्टाचार: बार-बार बिजली कटौती, पानी की किल्लत, टूटी सड़कें और सरकारी भर्तियों में कथित 'कैश-फॉर-जॉब' घोटाले। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का GOA में हुआ टाउनहॉल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 25 अगस्त को गोवा के मिरामार में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बनर्जी बंगाल में उपचुनाव नहीं लड़ेंगी:पार्टी ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उम्मीदवार उतारे; 15 साल में पहली बार ममता विधानसभा से बाहर हैं
    Next Article
    बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश:सरकार बोली- इनके पास बुनियादी सुविधाएं नहीं; पहले मदरसों का बजट ₹3600 करोड़ घटाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment