Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवर्धन में छप्पन भोग महोत्सव आयोजित:सिंधी समाज ने किया गिरिराज अभिषेक, गिरिवर निकुंज में उमड़े श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में राधे-राधे और श्री गिरिराज धरण के जयकारों के बीच गोवर्धन में सिंधी समाज का भक्ति और एकता का अनुपम संगम देखने को मिला। सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में आंयोर मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर 11वें छप्पन भोग एवं अभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी सहित संयोजक मंडल के अन्य सदस्यों ने गोवर्धन के आचार्य माधव पंडित एवं शिवम पंडित के सानिध्य में श्री गिरिराज शिला का पंचामृत से अभिषेक कर किया। इसके बाद मनमोहक श्रृंगार और भावपूर्ण महाआरती हुई। इस दौरान छप्पन भोग के दिव्य दर्शन मुख्य आकर्षण रहे। लोक कलाकार सुरेश चंद बंसल और मेघश्याम ने गिरिराज के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर सैकड़ों सिंधी नर-नारी, बच्चे-बुजुर्ग ब्रज लोक नृत्य में झूम उठे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साधु-संत सेवा और विशाल भंडारा-प्रसाद में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि इससे पूर्व सोमवार रात को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन परिक्रमा लगाई। पूरी रात "आयोलाल-झूलेलाल" और "श्री गिरिराज धरण की जय" के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ने कहा कि छप्पन भोग के माध्यम से पंचायत ने समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है, इससे एकता और अखंडता मजबूत होती है। प्रदेश अध्यक्ष नारायणदास पारवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सेवा और संस्कार दोनों का संगम होता है और युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ती है। इस अवसर पर आगरा से हीरालाल देवनानी, राज कोठारी, चंद्र प्रकाश सोनी, वासुदेव मंगलानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत सहायकों का नौवें दिन भी धरना जारी:बोले- छह हजार रुपए में परिवार चलाना मुश्किल, रात में 4 घंटे डटी रहीं पल्लवी पटेल
    Next Article
    मिर्जापुर के भैंसा में बन रहा रेलवे-ओवरब्रिज अंतिम चरण में:अक्टूबर के अंत तक होगा तैयार; केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया दौरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment