Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गावस्कर ने IPL ट्रेड पर सवाल उठाया:बोले- खिलाड़ी की डील की रकम पब्लिक हो, तभी सैलरी कैप पर रहेगी नजर

    7 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL में खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर पूरी फाइनेंशियल डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की है। गावस्कर कहा कि जब कोई खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी से दूसरी टीम में ट्रेड होता है, तो उसकी डील की रकम भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए। इससे सभी फ्रेंचाइजियों को यह पता रहेगा कि टीमों ने तय सैलरी कैप का पालन किया है या नहीं। गावस्कर बोले- अभी सिर्फ 4 पक्षों को पता चलती है रकम गावस्कर ने ‘मिड-डे’ के अपने कॉलम में लिखा कि किसी खिलाड़ी के ट्रेड की रकम की जानकारी दोनों फ्रेंचाइजियों, खिलाड़ी और BCCI को होती है। बाकी टीमों को इस डील की पूरी फाइनेंशियल जानकारी नहीं मिलती। उनके मुताबिक, इससे दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए यह जांचना मुश्किल हो जाता है कि किसी टीम ने तय सैलरी कैप के भीतर रहकर ट्रेड किया है या नहीं। इसलिए ट्रेड की रकम को सार्वजनिक करना पारदर्शिता के लिए जरूरी है। बोले- यह सिर्फ दो पार्टियों का मामला नहीं गावस्कर के मुताबिक IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग है, इसलिए इसके कामकाज में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। ट्रेड की रकम सार्वजनिक होने से सभी फ्रेंचाइजियों को एक जैसी जानकारी मिलेगी और लीग के नियमों को लेकर उठने वाले सवालों को कम किया जा सकेगा। पंत-कुलदीप का भी ट्रेड हुआ 2026 सीजन से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हुए थे। उनकी लीग फीस 18 करोड़ रुपए बताई गई थी। 2026 सीजन खत्म होने के बाद ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का भी ट्रेड हुआ। पंत LSG से दिल्ली कैपिटल्स लौटे, जबकि कुलदीप दिल्ली से LSG चले गए। IPL के मुताबिक पंत की नई फीस 15 करोड़ और कुलदीप की 13.50 करोड़ रुपए है। हार्दिक के ट्रेड की सिर्फ अटकलें मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर भी टीम बदलने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, अभी उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हार्दिक 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्डकप- 32 साल से इंग्लैंड से नहीं जीता भारत:आज शाम 6:30 बजे भिड़ंत; टीम इंडिया पहला मुकाबला वेल्स से जीती थी मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का आज सामना इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया 32 साल से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है। उसे आखिरी जीत 1994 में मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू:भारत 17 साल बाद मेजबानी कर रहा, सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका
    Next Article
    मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहली बार द हंड्रेड चैंपियन:ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया; सीफर्ट के 72 रन, डॉसन ने छक्के से जिताया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment