Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवंश को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग तेज:करोड़ों हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति को भेजा स्मरण पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में देशभर में चल रहे 'गो सम्मान आह्वान अभियान' ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। सोमवार, 27 जुलाई 2026 को अभियान के तहत दोपहर 2 बजे महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक स्मरण पत्र सौंपा गया। अभियान से जुड़े संत समाज, गोसेवकों और नागरिकों ने बताया कि इससे पहले 27 अप्रैल 2026 को देश की 5100 तहसीलों से सवा पाँच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित एक प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति को भेजा गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। स्मरण पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(ग) की भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को "राष्ट्रमाता" अथवा "राष्ट्र आराध्या" का संवैधानिक दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। साथ ही केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना, गो-संरक्षण के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून, गो-तस्करी और गो-वध पर कठोर दंडात्मक प्रावधान तथा विशेष टास्क फोर्स गठित करने की मांग भी की गई है। अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का महत्वपूर्ण आधार है। ज्ञापन में पंचगव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला, जिला स्तर पर आदर्श गोशाला, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस एवं ट्रॉमा सेंटर, स्कूलों में गो-विज्ञान को शामिल करने तथा गोचर भूमि संरक्षण के लिए अलग नीति बनाने का भी आग्रह किया गया है। अभियान के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताते हुए कहा कि देशभर के गोभक्त, संत समाज और करोड़ों नागरिक गोवंश के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रभावी नीतिगत कदम उठाए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक निर्णय लेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार के इनामी पर मुठभेड़ के बाद FIR:चित्रकूट पुलिस टीम पर फायरिंग और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं
    Next Article
    फतेहपुर बोर्ड प्रस्ताव लागू न होने पर सभासदों का अल्टीमेटम:ईओ को ज्ञापन दिया, एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment