Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार के इनामी पर मुठभेड़ के बाद FIR:चित्रकूट पुलिस टीम पर फायरिंग और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ भोले पटेल के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और फायरिंग सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ।: चित्रकूट में रविवार शाम पुलिस और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर अभय राज को सौंपी गई है। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ भोले पटेल भरतकूप थाना क्षेत्र के मडफा-हुडा जंगल में मौजूद है। सूचना के आधार पर बहिलपुरवा पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर भोले पटेल ने बाइक से भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोप है कि घायल होने के बावजूद उसने पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया, जिसमें सिपाही राघवेंद्र घायल हो गए। FIR के अनुसार, करीब 25 मिनट तक चली मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस की ओर से एक गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अवैध तमंचे और लगभग ₹1,500 नकद बरामद किए गए। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और फायरिंग सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुठभेड़ में घायल सिपाही राघवेंद्र का इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह फिलहाल बहिलपुरवा स्थित पुलिस आवास में आराम कर रहे हैं। वहीं, घायल आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर खून के धब्बों समेत अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने बताया कि देवांगना घाटी, हवाई पट्टी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एबीवीपी नेता दीक्षांत समारोह से पहले हाउस अरेस्ट:आमंत्रण के बावजूद हुई कार्रवाई, विरोध के बाद रिहा किया
    Next Article
    गोवंश को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग तेज:करोड़ों हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति को भेजा स्मरण पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment