Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    1 day ago

    1

    0

    गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं। दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। वहीं, जब कश्मीरा ने उनसे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर सवाल पूछा था, तो वो पैपराजी पर भड़क गईं। उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।” कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।” कश्मीरा के ताजा बयान से कुछ समय पहले उन्होंने शादी और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आसमान में दिल के आकार के निशान की तस्वीर के साथ सवाल किया था कि क्या अब भी “सच्चा प्यार” मौजूद है। उन्होंने कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी। वहीं पिछले महीने जब सुनीता शो 'लॉक अप सीजन 2' में थीं, तब सुनीता को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा था, मामी, मजबूत रहो। आप अकेली नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। असली जिंदगी हो या रील लाइफ, हमेशा खुद जैसी रहो और जो आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि असली मुश्किल क्या होती है। उन्होंने आगे लिखा था, आपका यह ‘डेविल्स एंजेल’ आपकी रक्षा करने के लिए यहां है। मैं वादा करती हूं कि किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं। मेरा कहना है कि वहीं डटी रहो और जो भी शो में आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी मुश्किल कर दो। आपसे आज भी और हमेशा प्यार रहेगा। सुनीता ने याचिका वापस लेने की वजह बताई सुनीता अपनी शादी में आ रही परेशानियों को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं। हाल ही में सुनीता ने एक फोन कॉल में राखी सावंत से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के दावे को गलत बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली। गोविंदा ने अफवाहों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों को लेकर गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. …………… गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जॉनी लीवर की बेटी की शादी की खबरें फेक:गोविंदा के बेटे के साथ AI वीडियो आया; जेमी ने यशवर्धन को कहा छोटा भाई
    Next Article
    'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?':कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में रिवीलिंग ड्रेस के बाद कंगना रनोट ने उठाए सवाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment