Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृद्ध ने फर्जी दान पत्र निरस्त कराने को मांगी मदद:आर्थिक स्थिति खराब होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुहार

    34 minutes ago

    1

    0

    शामली के ऊन क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी एक वृद्ध मल सिंह ने फर्जी तरीके से पंजीकृत कराए गए दान पत्र को निरस्त कराने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और चलने-फिरने में असमर्थता का हवाला देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली एट कैराना से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की थी। मल सिंह पुत्र गेंदा ने प्राधिकरण को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। उनकी ग्राम गंगारामपुर स्थित भूमि खाता संख्या-85, खसरा संख्या-13, कुल रकबा 0.8280 हेक्टेयर में 0.2070 हेक्टेयर हिस्सेदारी है। आरोप है कि शौकीन्द्र पुत्र केहर सिंह निवासी गंगारामपुर ने खुद को उनका पौत्र बताते हुए धोखाधड़ी से उनकी भूमि के संबंध में एक दान पत्र पंजीकृत करा लिया। यह दान पत्र 26 जून 2025 को पंजीकृत हुआ बताया गया है, जिसका विवरण बही संख्या-01, जिल्द संख्या-985, पृष्ठ 331 से 338 तथा क्रमांक 4942 पर दर्ज है। वृद्ध मल सिंह इस दान पत्र को निरस्त कराने के लिए कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण निजी अधिवक्ता की फीस देने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने प्राधिकरण को शपथ पत्र भी प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की थी। प्राधिकरण ने उनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता अजय शर्मा को नियुक्त किया है, जो अब मल सिंह की ओर से मामले की पैरवी कर रहे हैं। शामली जिले में जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम:2 दिन लगातार झमाझम बारिश से गिरा तापमान, आज भी बारिश की संभावना
    Next Article
    मथुरा में 2 सितंबर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न:3 दिन गूंजेंगे भजन और बांसुरी की धुन, गायक कन्हैया मित्तल आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment