Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में नेताओं संग फोटो से रसूख दिखाता था अमन:CO के नाम पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी, 1.40 लाख वसूले

    37 minutes ago

    1

    0

    बदायूं में नेताओं के साथ तस्वीरें, सोशल मीडिया पर रसूख का प्रदर्शन और इसी आभासी पहचान के सहारे लोगों पर दबाव बनाने का आरोप। अमन मयंक शर्मा की बनाई हुई यह छवि अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। सीओ सिटी राहुल पांडेय के नाम पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपए वसूलने के आरोप में जेल भेजे गए अमन की फेसबुक प्रोफाइल खंगालने पर भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सामने आई हैं। अमन ने खुद सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना समेत कई नेताओं के साथ फोटो साझा की थीं। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के साथ तस्वीरें भी उसकी प्रोफाइल पर मौजूद हैं। नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो, सोशल मीडिया पर दिखाता था प्रभाव अमन की फेसबुक प्रोफाइल पर राजनीतिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कई तस्वीरें दिखाई देती हैं। उसने कुंवरगांव थाना प्रभारी राजेश कौशिक के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के जरिए वह सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच और प्रभाव का प्रदर्शन करता था। हालांकि, इन तस्वीरों का इस्तेमाल वह वास्तव में किस तरह करता था, यह जांच का विषय है। लेकिन उसके खिलाफ दर्ज मामलों और मौजूदा मुकदमे के आरोपों से इतना सामने आता है कि नेताओं और पुलिस अधिकारियों से नजदीकी दिखाकर प्रभाव जमाने की कोशिश उसकी कार्यशैली का हिस्सा थी। CO के नाम का इस्तेमाल कर 1.40 लाख वसूलने का आरोप अमन के खिलाफ मौजूदा मामला सीओ सिटी राहुल पांडेय के नाम का कथित तौर पर इस्तेमाल करने से जुड़ा है। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और पुलिस अधिकारी के नाम का हवाला देकर उससे 1.40 लाख रुपए वसूल लिए। मामला पुलिस की जानकारी में आने के बाद जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने अमन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यानी जिस पुलिसिया पहुंच और रसूख का प्रदर्शन वह सोशल मीडिया पर करता था, उसी पुलिस अधिकारी के नाम का कथित इस्तेमाल कर सौदेबाजी करना आखिरकार उसके लिए भारी पड़ गया। पहले भी वसूली से जुड़ा मुकदमा दर्ज मौजूदा मुकदमा सामने आने के बाद अमन का पुराना रिकॉर्ड भी चर्चा में आ गया है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि एक अधिवक्ता का मकान किरायेदार से खाली कराने के नाम पर उसने लाखों रुपए की वसूली की थी। इस तरह उस पर दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप का यह पहला मामला नहीं है। पुलिस अब मौजूदा प्रकरण के साथ उसके खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। भाजपा बोली- अमन का पार्टी से कोई संबंध नहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा ने अमन से दूरी बना ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि अमन का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। संगठन की ओर से उसे कोई दायित्व भी नहीं दिया गया था। इसके बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर अमन पार्टी का पदाधिकारी या अधिकृत कार्यकर्ता नहीं था तो इतने बड़े नेताओं तक उसकी पहुंच कैसे बनी? वह लगातार नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाकर उन्हें सोशल मीडिया पर क्यों साझा करता था? फोटो से बन रही थी ‘पहुंच’ की छवि किसी राजनीतिक दल से औपचारिक संबंध होना अलग बात है और नेताओं के साथ लगातार सार्वजनिक रूप से नजदीकी दिखाना अलग। अमन के मामले में यही तस्वीरें अब सवाल खड़े कर रही हैं। सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने वाले आम व्यक्ति के सामने उसकी जो छवि बनती थी, उसमें वह बड़े राजनीतिक चेहरों और पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रखने वाला व्यक्ति दिखाई देता था। खुद को ‘ब्राह्मण शिरोमणि’ बताकर पोस्ट करने से लेकर बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करने तक, उसकी सोशल मीडिया गतिविधियां इसी बनाई हुई छवि को मजबूत करती थीं। अब पुलिस जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि इन कथित संपर्कों का इस्तेमाल उसने केवल सोशल मीडिया पर प्रभाव दिखाने के लिए किया था या लोगों पर दबाव बनाने और वसूली में भी इसका सहारा लिया था। फिलहाल, अमन जेल में है और पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों तथा मौजूदा प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जरूर हैं, लेकिन इन तस्वीरों से किसी राजनीतिक दल या नेता के साथ उसके आधिकारिक संबंध साबित नहीं होते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 2 सितंबर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न:3 दिन गूंजेंगे भजन और बांसुरी की धुन, गायक कन्हैया मित्तल आएंगे
    Next Article
    लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी पर 6 किमी लंबा निकलेगा जुलूस:1 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद, ड्रोन कैमरों से हो रही है निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment