Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गायकवाड की कप्तानी पर धोनी बोले- 'उसे फ्री हैंड दिया':क्रिकेट फुटबॉल नहीं, यहां कप्तान ही बॉस; अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया

    4 hours ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं। 44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।' हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए। धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे धोनी की 4 बातें… इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ------------------------------------------------------------ धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरा टेस्ट-बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 300 रन की बढ़त बनाई:मुशफिकुर-लिटन में शतकीय साझेदारी, PAK पहली पारी में 232 पर ऑलआउट
    Next Article
    सिनर ने इटालियन ओपन जीता:करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने; जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment