Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिनर ने इटालियन ओपन जीता:करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने; जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की

    9 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड नंबर वन जैनिक सिनर ने रविवार को घरेलू दर्शकों के सामने इटालियन ओपन का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने टेनिस इतिहास के सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर 'करियर गोल्डन मास्टर्स' पूरा कर लिया। टेनिस इतिहास में सिनर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी। सिनर ने इस सीजन में लगातार छठा मास्टर्स खिताब जीतकर पुरुष टेनिस टूर पर अपना दबदबा और मजबूत किया है। जोकोविच से कम उम्र में हासिल की उपलब्धि इटली के जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच से काफी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया। जोकोविच ने 2018 में सिनसिनाटी ओपन जीतकर 31 साल की उम्र में पहली बार 'गोल्डन मास्टर्स' पूरा किया था। वहीं, सिनर ने यह उपलब्धि 24 साल की उम्र में हासिल की। सिनर ने 2023 में कनाडाई ओपन के रूप में अपना पहला मास्टर्स खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। खिताब जीतने के बाद सिनर ने कहा,'मैं बेहद खुश हूं, पिछला ढाई महीना मेरे लिए बेहतरीन रहा है। फाइनल मैच में काफी दबाव था, लेकिन यह सीखने की एक प्रक्रिया है। मैं 24 साल की उम्र में सबकुछ नहीं सीख सकता।' इस सीजन में 5 मास्टर्स खिताब जीते, अब फ्रेंच ओपन पर नजर जैनिक सिनर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन में इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम मास्टर्स के खिताब जीते हैं। अब उनका अगला लक्ष्य अगले रविवार से शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन (रोलांड गैरोस) है। चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर अगर क्ले कोर्ट पर होने वाला फ्रेंच ओपन भी जीतते हैं, तो वे 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा करने वाले दुनिया के 10वें पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। कार्लोस अल्काराज की चोट और जोकोविच के खराब फॉर्म के कारण सिनर को इस बार सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 'बिग थ्री' के नक्शेकदम पर सिनर, इस उम्र में नडाल सबसे आगे थे रोम जीतने के बाद सिनर टेनिस के 16 'बड़े खिताब' जीत चुके हैं। 25 साल की उम्र से पहले खिताब जीतने की उनकी रफ्तार 'बिग थ्री' फेडेरर, नडाल और जोकोविच जैसी है: हालांकि, जानकार मानते हैं कि सिनर के दौर में 'बिग थ्री' जैसा कड़ा मुकाबला नहीं है, जिससे उनकी राह कुछ आसान हुई है। इस सीजन में 38 में से 36 मैच जीते, मास्टर्स में 29-0 रिकॉर्ड इस सीजन के आंकड़े सिनर की बादशाहत दिखाते हैं। एटीपी रैंकिंग में वह 14,700 अंकों के साथ टॉप पर हैं, जबकि कार्लोस अल्काराज के 11,960 अंक हैं। सिनर ने इस सीजन में 38 में से 36 मैच जीते हैं। उन्हें सिर्फ नोवाक जोकोविच और जाकूब मेन्सिका ही हरा सके हैं। 1990 में मास्टर्स फॉर्मेट शुरू होने के बाद सिनर पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने कैलेंडर वर्ष के शुरुआती छह मास्टर्स इवेंट्स में 29-0 रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2025 में शंघाई मास्टर्स में चोट के कारण मैच छोड़ने के बाद से वे किसी भी मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं हारे हैं। क्या है ATP मास्टर्स ATP मास्टर्स, जिसे 2009 से ATP मास्टर्स 1000 कहा जाता है, नौ टेनिस टूर्नामेंट्स की सीरीज है। इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी। ग्रैंड स्लैम के बाद यह टेनिस का टॉप टियर टूर्नामेंट माना जाता है। ग्रैंड स्लैम जीतने पर 2000 और मास्टर्स जीतने पर 1000 रैंकिंग पॉइंट मिलते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गायकवाड की कप्तानी पर धोनी बोले- 'उसे फ्री हैंड दिया':क्रिकेट फुटबॉल नहीं, यहां कप्तान ही बॉस; अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया
    Next Article
    बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी घरेलू मैच जीते:38 मैचों के सीजन में सभी 19 होम मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बनी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment