Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GDA कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अभय कुमार:निर्मल सिंह चुने गए उपाध्यक्ष, निर्विरोध मंत्री बने पवन त्रिपाठी

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण में संयुक्त कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। पूरे दिन चली प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर नई टीम को स्पष्ट जनसमर्थन दिया। मतदान के दौरान प्राधिकरण परिसर में अनुशासन और उत्साह दोनों देखने को मिला। सुबह से ही कर्मचारी मतदान के लिए पहुंचते रहे। कुल 114 मत पड़े, जो यह दर्शाता है कि कर्मचारियों ने संगठन के चुनाव को गंभीरता से लिया और अपनी भूमिका निभाई। अध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव को मिली बहुमत अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और अरुण सिंह के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में अभय कुमार श्रीवास्तव को 78 मत प्राप्त हुए और वे स्पष्ट बहुमत के साथ विजयी घोषित किए गए। वहीं जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 30 और अरुण सिंह को 6 मत मिले। इस जीत को संगठन में मजबूत जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह की बड़ी जीत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में निर्मल सिंह ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 97 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंदी दिलीप गुप्ता को 19 मत मिले। इस परिणाम ने उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह की मजबूत पकड़ को स्पष्ट किया। मंत्री पद पर पवन त्रिपाठी निर्विरोध चयनित मंत्री पद के लिए पवन त्रिपाठी एकमात्र प्रत्याशी थे। अन्य किसी के नामांकन न होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया। इसे संगठन में सहमति और संतुलन का संकेत माना जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्राधिकरण परिसर में खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ बधाई दी गई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। कर्मचारियों को दिया भरोसा नव-निर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। उपाध्यक्ष निर्मल सिंह और मंत्री पवन त्रिपाठी ने भी सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में गैस संकट गहराया, 70 हजार से अधिक बैकलॉग:उपभोक्ता परेशान, समय पर नहीं मिल रहे सिलिंडर
    Next Article
    ट्रेन में कैदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत:बरेली सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment