Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में कैदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत:बरेली सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था

    2 hours ago

    2

    0

    बरेली सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की लखनऊ से बरेली जाते समय हरदोई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। उसे शनिवार देर शाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शानदार पुत्र जानदार कुरैशी के रूप में हुई है। वह बरेली सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बरेली सेंट्रल जेल में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह ने बताया कि शानदार लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शानदार के पेट में पानी भरा था और उसे हाइड्रोसील की समस्या भी थी। शनिवार दोपहर को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से उसे छुट्टी दे दी गई थी। सिपाही जितेंद्र सिंह सहित तीन लोग शानदार को लखनऊ से बरेली ट्रेन से वापस ला रहे थे। हरदोई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर शाम 6:45 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GDA कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अभय कुमार:निर्मल सिंह चुने गए उपाध्यक्ष, निर्विरोध मंत्री बने पवन त्रिपाठी
    Next Article
    हरिश्चन्द्र वंशीय महिला मण्डल का नववर्ष व नवरात्रि मिलन समारोह:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां , एकता व समरसता का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment