Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथी ने मां-बेटों पर किया हमला, मोटरसाइकिल से उछलकर गिरे:मां की मौके पर मौत, दो बेटे गंभीर घायल, इलाज के लिए लखीमपुर-खीरी से बहराइच गया था परिवार

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के पारस पुरवा गांव की 45 वर्षीय मुन्नी देवी की शनिवार शाम बहराइच में जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। इस घटना में उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मुन्नी देवी अपने 17 वर्षीय बेटे करन और 15 वर्षीय अर्जुन के साथ इलाज के लिए बहराइच जिले के मिहींपुरवा क्षेत्र गई थीं। दोपहर लगभग तीन बजे वे तीनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर निशानगाड़ा और बिछिया के बीच अचानक एक टस्कर हाथी सड़क पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने मोटरसाइकिल पर हमला कर दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिछिया के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमिया बेहड़ रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मुन्नी देवी के दोनों बेटों के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र के लोगों को जंगली हाथियों से सतर्क रहने की सलाह दी। मृतक महिला के पुत्रों, करन और अर्जुन ने हाथी के हमले से हुई मृत्यु की पुष्टि की है। इस संबंध में निशानगाड़ा रेंज के रेंजर सुरेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। पारस पुरवा गांव में इस घटना से गहरा दुख है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घुइसरनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुभारंभ:प्रतापगढ़ में प्रथम दिवस पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया
    Next Article
    IND vs PAK: कोलंबो में बादलों ने डाला डेरा, अगले 24 घंटों की मौसम रिपोर्ट आई सामने, मैच पर फिर सकता है पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment