Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर लौट रहे व्यापारी से 2.50 लाख की लूट:दुकान से किया पीछा; बैग में मोबाइल-टैबलेट भी थे, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के कमला नगर में मंगलवार देर रात लूट की वारदात हुई। रात करीब एक बजे घर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया और 2.50 लाख रुपये से भरा बैग, दो मोबाइल और एक टैबलेट लूटकर फरार हो गए। पीड़ित नंदन गुप्ता कमला नगर के जी-ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनकी मनकामेश्वर मंदिर के पास रावतपाड़ा में पोशाक और पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार रात वे दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ स्कूटर से घर आ रहे थे। रास्ते में कर्मचारी अपने घर उतर गया। इसके बाद नंदन अकेले घर की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही वे जी-ब्लॉक के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। नंदन ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दिनभर की बिक्री के 2 से 2.50 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और एक टैबलेट रखा था। घटना की सूचना पर कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि फुटेज में दो बदमाश नजर आए हैं। आगे बैठे बदमाश ने मास्क लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने टोपी पहनी थी। दोनों व्यापारी की दुकान से ही पीछा कर रहे थे और सुनसान रास्ते पर वारदात को अंजाम दिया।वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के बल पर लूट की वायरल खबर का खंडन किया है। एसीपी ने बताया कि तमंचा दिखाने की बात न तो पीड़ित की तहरीर में है और न ही अभी तक की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो टीमों का गठन किया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-मथुरा की राखियों की बढ़ी मांग:प्रतापगढ़ में श्रीराम, लड्डू गोपाल राखियां 10 से 1200 रुपये तक उपलब्ध
    Next Article
    कानपुर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे:नर्मदेश्वर शिवलिंग लेकर बाराबंकी जा रहे महाराज का भव्य स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment