Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी VIDEO:पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा हत्या हुई जिम्मेदार प्रधान होंगे

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ताजकपुर (सुमेरपुर) गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम बहादुर पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। राम बहादुर के अनुसार, सुबह ग्राम प्रधान दिलीप कुमार के भाई प्रदीप कुमार उनके घर के बाहर पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब राम बहादुर ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि प्रदीप कुमार ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर राम बहादुर के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख राम बहादुर ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हो सका। पीड़ित का कहना है कि पुलिस के समय पर पहुंचने से कोई बड़ी घटना टल गई। राम बहादुर ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष अब उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की साजिश रच रहा है, जिससे उनका परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस मामले को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जनाक्रोश:सैकड़ों उपभोक्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कहा दोगुना बिल आ रहा
    Next Article
    विशाल के बाद हरविंदर मिक्कू भी 'YES' से आउट:EPCH मेंबरशिप फीस बढ़ाने का विरोध किया था;मुरादाबाद के निर्यातकों में मची है आपसी रार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment