Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर लूट और मारपीट करने वाला सिपाही गिरफ्तार:दार्जलिंग में पकड़ा गया, कैबिनेट मंत्री के सचिव की पत्नी को परेशान किया था

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की गोमतीनगर क्षेत्र में घर में घुसकर अलमारी तोड़ने, लूटपाट और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्मी में सिपाही पद पर तैनात है। पुलिस 6 महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। पेश न होने पर पुलिस ने दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के पूर्व सचिव राजेश कुमार ने 7 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि 10 जुलाई 2025 को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर इंटरनेट कॉल के जरिए बिना नंबर का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अनिल पाण्डेय बताया और उनकी पत्नी प्रियंका पाण्डेय को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। बोला था- उसकी पत्नी के अश्लील फोटो-वीडियो हैं राजेश कुमार के मुताबिक, कॉलर ने दावा किया कि वह उनकी पत्नी के साथ पढ़ चुका है और उससे प्रेम करता था। अब भी संपर्क में है। आरोप है कि कॉलर ने वॉट्सऐप और ऑडियो कॉल पर कई महीनों से बात होने की बात कहते हुए पत्नी के कथित अश्लील फोटो और वीडियो होने का दावा किया। धमकी दी कि यदि राजेश कुमार ने पत्नी से तलाक नहीं लिया तो वह फोटो-वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब कर देगा। कॉलर को उनकी राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी थी और उसने बेल्थरा रोड (बलिया) से विधानसभा चुनाव की तैयारी का जिक्र करते हुए बदनाम करने की चेतावनी दी। घर में घुसकर अश्लील हरकत की, नकदी ले ली इसके अलावा पत्नी भी रात को डर की वजह से चिल्लाती थी। वजह पूछने पर बताया कि आरोपी ने एक दिन घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की और अलमारी तोड़ी, उसमें रखे नकदी और जेवर जबरन निकाल ले गया। विरोध करने पर वादी की पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही पूरे परिवार को जान-माल की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश तिवारी ने बताया आरोपी सलेमपुर देवरिया निवासी अनिल कुमार पांडेय (44) पुत्र विनोद कुमार पांडेय की तलाश में टीम में लगी थी। 19 फरवरी 2026 को शाम बागडोगरा क्षेत्र, बैंग डोबी कैंट एरिया दार्जिलिंग पश्चिम गिरफ्तार कर लिया। अनिल कुमार आर्मी में सिपाही पद पर तैनात है। मुकदमे के बाद से पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू जारी हो गया था। उसके आधार पर उसे कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहोत्सव में सिंगर नीरज श्रीधर के गानों पर झूमे लोग:लग जा गले और ठा-ठा करके...गाने से की शुरुआत, चोर बाजार पर एक्साइटेड हुए फैंस
    Next Article
    ललितपुर में बुजुर्ग दंपती से मारपीट, VIDEO:खेत पर सिंचाई को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment