Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, बेटियों से छेड़छाड़:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार

    1 hour ago

    2

    0

    जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कालपी कोतवाली के ग्राम बरदौली की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 17 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे दीवार खोदने के विवाद को लेकर गांव के ही लाल सिंह, विनोद पुत्र पुन्नू बसोर, अंकित व अंकुश पुत्र फूल सिंह, बबलू पुत्र प्यारेलाल समेत तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में जबरन घुस आए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी दो बेटियों को जमीन पर पटक कर पीटा और कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने प्रार्थनी के साथ भी मारपीट की और उनकी सास का हाथ मरोड़ दिया। घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, उसकी दोनों बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस मामले में ज्ञान भारती चौकी, थाना कालपी की पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर से कराए जाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई ने पुलिस कस्टडी में बहन को मारी गोली, घायल:4 दिन पहले युवक के साथ भागी थी, सहारनपुर में मेडिकल कराने पहुंची थी
    Next Article
    हापुड़ में तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार:चाकू और लूटा मोबाइल बरामद, पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment