Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर शादीशुदा युवक ने प्रेमिका को मार डाला:चाकू से सीने पर किए 6 वार, खुद का गला भी रेता; घर में अकेली थी लड़की

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में प्रेमी ने युवती को उसके घर में घुसकर चाकू से गोदकर मार डाला। फिर खुद की भी गर्दन रेत ली। पड़ोसी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो घर अंदर से द था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। अंदर फर्श पर प्रेमी लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। वहीं किचन के पास लड़की भी पड़ी थी। उसके सीने पर चाकू से वार के 5-6 निशान थे। मामला कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी का है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि लड़की की मां मंगलवार यानी आज सुबह ही अपनी बहन के घर अंबाला गई हुई है। लड़की के पिता दिल्ली में काम करते हैं। लड़की घर में अकेली थी। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि दोनों का डेढ़ से लव अफेयर चल रहा था। लेकिन लड़की की शादी तय हो गई थी। कई बार लड़की की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी कि लड़का उसे परेशान करता था। अगली महीने लड़की की शादी थी। जानिए पूरा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी की रहने वाली शाहीन के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी कशिश और एक छोटी बेटी। शाहीन के पति जाकिर दिल्ली में काम करते हैं। कशिश (18), 12वीं में पढ़ती थी। शाहीन आज सुबह अपनी बहन के घर अंबाला गई हैं। शाम को करीब 5 बजे कशिश घर में अकेली ही थी। इसी समय कशिश का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल उसके घर आया। उसने दरावाजा खटखटाया तो कशिश ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद दोनों घर के अंदर गए। कशिश की अगले महीने शादी तय थीं। राहुल पहले से ही शादीशुदा था। इसी बात पर राहुल और कशिश के बीच झगड़ा हुआ और राहुल ने चाकू से 5 से 6 बार कशिश के सीने पर वार किया। कशिश की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर दौड़े तो राहुल ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पड़ोसियों ने काफी खुलवाने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। अंदर सबसे पहले राहुल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। फिर किचन के पास कशिश का शव मिला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज जारी है। राहुल ने चाकू से अपनी गर्दन रेत ली थी। कशिश के पड़ोसी मुस्तकीम ने बताया कि ब्लॉक नंबर-55 के कमरा नंबर 656 में कशिश अकेली थी। उसकी मां बाहर गई हुई थी। शाम को करीब 4 से 5 बजे के बीच में एक लड़का आया राहुल और अंदर उसके घर में गया। घर में ही उसने चाकू से हमला किया। हमने देखा चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। ये प्रेम प्रसंग का मामला था। इससे पहले भी लड़की के परिवार वालों ने इस लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। अगर पुलिस समय रहते एक्शन लेती तो आज ये मर्डर ना होता। परिवार वालों ने लड़की का रिश्ता कर रखा है और शादी की तैयारी में ही परिवार लगा हुआ था। लड़की की मां बेटी की शादी की खरीदारी करने के लिए गई हुई है। लड़की का जो पिता है वो दिल्ली में काम करता है। हम यहां पड़ोस में थे जब शोर मचा तो अंदर से लड़के ने दरवाजा बंद कर रखा था। लड़के का नाम राहुल है और गोकलपुर गांव का यह रहने वाला है। एसपी अभिषेक ने बताया कि घटना में युवक और युवती दोनों घायल हुए हैं। युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई, जबकि युवक भी घायल है। उसका इलाज जारी है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह लंबे समय से युवती के साथ रिलेशन में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल में छात्रों को बेची जा रही थी महंगी किताबें:वाराणसी में DIOS के निर्देश पर छापेमारी करने पहुंची थी एक टीम
    Next Article
    आगरा में मंडी समिति के पास बाइक सवार रौंदा:मंडी समिति के सामने हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment