Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में दफन मिला 85 साल के बुजुर्ग का शव:प्रतापगढ़ में बेटों ने लगाया छोटे भाई पर हत्या का आरोप, फावड़ा-खुरपी बरामद

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह 85 साल के बुजुर्ग का शव घर के अंदर दफनाया मिला। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्र से बाहर निकला। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, तीन चार दिन से घर से तेज बदबू आ रही थी। इसपर पड़ोसियों ने बुजुर्ग के बेटों को फोन करके इसकी जानकारी दी। बेटे जब घर आए तो घर बंद था। उनका छोटा भाई और पिता दोनों लापता थे। इसके बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को लापता होने के शिकायत दी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस गुरुवार सुबह घर के अंदर घुसी तो घर के पीछे वाले कमरे से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस कमरे में घुसी तो अंदर ही एक कब्र बनी थी। पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला महेशगंज थाने का है। 2 तस्वीरें देखिए- तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारी एसपी के मुताबिक, जगदीश द्विवेदी (85) किसान थे। उनकी पत्नी की मौत कई सालों पहले हो गई है। उनके तीन बेटे हैं- संतोष (40), अजय (38) और विजय (36)। संतोष और अजय दोनों दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वहीं, विजय अपने पिता जगदीश के साथ महेशगंज गांव में रहता था। जगदीश के बेटे अजय ने बताया कि दो दिन पहले उसके पास पड़ोसियों ने फोन कर बताया था कि आपके घर से बहुत बदबू आ रही है। इसके बाद हम लोगों ने छोटे भाई विजय और पिता जगदीश को फोन किया। लेकिन दोनों में से किसी का फोन नहीं उठा। लगातार फोन करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो दोनों भाई दिल्ली से वापस प्रतापगढ़ घर आए। यहां घर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। घर के अंदर से गंदी बदबू आ रही थी। अजय ने बताया कि इसके बाद हम थाने गए और अपने भाई विजय और पिता के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू की। पुलिस जांच करने घर पहुंची तो घर के पीछे वाले कमरे से बदबू आने पर वहां गए। अंदर एक कब्र बनी थी। पुलिस ने जांच के लिए कब्र के ऊपर से मिट्टी हटाई तो एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। गड्ढे के आसपास से सबूत इकट्ठा किए और उसे खोदना शुरू किया। कब्र के अंदर से एक बुजुर्ग का शव निकला। अजय ने शव की पहचान अपने पिता जगदीश के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भाइयों ने आरोप लगाया है कि विजय ने पैसों और खेत के लिए पिता की हत्या की और शव को दफन करके फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि सीओ सदर मनोज कुमार रघुवंशी और महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। मृतक के बेटे अजय द्विवेदी ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और खुरपी बरामद कर ली है। अजय की तहरीर के आधार पर महेशगंज थाने में उसके छोटे भाई विजय द्विवेदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। -------------------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- - बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा से गैंगरेप:चित्रकूट घूमने आए थे; पहाड़ी पर तीन युवकों ने वनकर्मी बताकर धमकाया, दरिंदगी की यूपी के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया। बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। दरिंदगी की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नरों ने पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों को चाकू मारा:फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, पथराव किया; 2 घंटे तक हंगामा
    Next Article
    अखिलेश यादव का संसद के बाहर प्रदर्शन:बोले- भाजपा सिर्फ अपना अकाउंट भरती है; राहुल भी साथ खड़े रहे, चंद्रशेखर के धरने का तीसरा दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment