Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नरों ने पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों को चाकू मारा:फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, पथराव किया; 2 घंटे तक हंगामा

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बुधवार रात करीब 200 ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन रोककर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। दहशत में यात्रियों ने बोगी के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जबकि जीआरपी के जवान भी ट्रेन के भीतर ही रहे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। दरअसल, कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात करीब 8 बजे शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों ने नेग मांगते समय हंगामा कर दिया। नेग देने से मना करने पर दो किन्नरों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के बाएं हाथ और दूसरे की पीठ पर गंभीर चोट लगी। यात्रियों का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से किन्नरों ने बोगी के गेट बंद कर फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी धुंध से भर गई और यात्रियों का दम घुटने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवकों के गांव के लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हंगामे और तोड़फोड़ की तस्वीरें देखिए- पूरी घटना विस्तार से पढ़िए– बुधवार रात करीब 8 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान दो किन्नर अपने एक साथी के साथ बोगी में यात्रियों से नेग मांग रहे थे। तभी हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ से उनका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने धारदार हथियार निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक के हाथ पर गहरी चोट आई, जबकि दूसरे की पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी। घटना के बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई। बोगी बंद कर छोड़ा फायर एक्सटिंग्विशर यात्रियों का आरोप है कि घटना के बाद किन्नरों ने बोगी का गेट अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बोगी में लगे फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी सफेद धुंध से भर गई। धुएं जैसे माहौल के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के नीचे व कोनों में छिप गए। घायल युवकों ने गांव में दी सूचना, रेलवे क्रॉसिंग पर जुटे ग्रामीण घायल युवकों ने मोबाइल से अपने गांव हरसिंहपुर गोवा में परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही करीब 200 ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोक ली। ग्रामीण किन्नरों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। इसी दौरान ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया, जिससे दो डिब्बों के शीशे टूट गए। ट्रेन में बैठे यात्रियों में फिर अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। जो ट्रेन रात 8:25 बजे हरसिंहपुर पहुंचने वाली थी, वह करीब दो घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची। यहां भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ट्रेन पहुंचते ही उन्होंने दोबारा तोड़फोड़ की कोशिश की। हालांकि, पहले से तैनात जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन की मुख्य ओर का गेट नहीं खुलने दिया। किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया गया। इसके बाद दोनों किन्नरों को दूसरी ओर से सुरक्षित उतारकर सीधे जीआरपी थाने ले जाया गया। रात 12 बजे लोहिया अस्पताल में कराया गया मेडिकल हंगामे के बाद देर रात करीब 12 बजे जीआरपी दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उनका मेडिकल कराने के साथ इलाज कराया गया। घायलों ने चाकू से हमला होने का आरोप लगाया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में चाकू से लगी चोट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि एक घायल के हाथ में गंभीर कट होने के कारण चार टांके लगाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई आपबीती… योगेंद्र मिश्रा बोले- पैसे देने से मना किया तो हमला कर दिया कानपुर निवासी यात्री योगेंद्र मिश्रा ने बताया, “मैं पनकी से आ रहा था। ट्रेन में किन्नर अक्सर जबरन पैसे मांगते हैं। जब दो युवकों ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया।” गौरव कुमार बोले- हाथ काट दिया, फिर ट्रेन पर पथराव हुआ एटा निवासी गौरव कुमार ने बताया, “हम लोग सीट पर बैठे थे। एक किन्नर और उसका साथी पैसे मांग रहे थे। एक युवक ने मना किया तो उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। इसके बाद करीब 200 ग्रामीणों ने ट्रेन रोक ली और पथराव शुरू कर दिया। हमने अपनी सुरक्षा के लिए बोगी के दरवाजे बंद कर लिए थे।” अरविंद बोले- देखते ही देखते पूरा माहौल बिगड़ गया यात्री अरविंद ने बताया, “पहले एक यात्री और किन्नर के बीच बहस हुई। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई और किन्नर ने यात्री पर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रेन रोक ली और पथराव शुरू कर दिया।” अमिता बोलीं- पूरी बोगी धुंध से भर गई कासगंज निवासी अमिता ने बताया, “मैं हाथरस जा रही थी। पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। किन्नरों ने कई लोगों पर हमला किया। एक युवक का हाथ गंभीर रूप से कट गया और दूसरे की पीठ पर चोट लगी। इसके बाद फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया गया, जिससे पूरी बोगी धुंध से भर गई। हरसिंहपुर में करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। हमने अपनी सुरक्षा के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए थे।” पीआरओ बोले- जीआरपी और आरपीएफ करेगी कार्रवाई इज्जतनगर मंडल के डीआरएम के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया- किन्नरों और एक यात्री के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रेन रोक दी थी। रात 10:27 बजे ट्रेन को रवाना करा दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जीआरपी और आरपीएफ कर रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा से गैंगरेप:चित्रकूट घूमने आए थे; पहाड़ी पर तीन युवकों ने वनकर्मी बताकर धमकाया, दरिंदगी की यूपी के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया। बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी घायल; 20 एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद
    Next Article
    घर में दफन मिला 85 साल के बुजुर्ग का शव:प्रतापगढ़ में बेटों ने लगाया छोटे भाई पर हत्या का आरोप, फावड़ा-खुरपी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment