Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर:हादसे में दो लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 day ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी यह घटना भोपालपुर गांव के पास करीब 12 बजे हुई। भोपालपुर गांव के रहने वाले लालू वर्मा (पुत्र स्वर्गीय राम लखन) अपनी साइकिल से रेडीगरापुर बाजार जा रहे थे। तभी सामने से पूरे खिरोधर निवासी अनुराग (पुत्र सतीशकांत) अपनी अपाचे बाइक तेज रफ्तार में लेकर आ रहे थे। बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर नीरज सिंह ने उनका शुरुआती इलाज किया। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए, उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से 500 मीटर दूर मिली हलवाई की लाश:झांसी में दो दिन से दुकान पर नहीं जा रहा था, भाई बोला- बहुत शराब पीता था
    Next Article
    बरेली का बांके बिहारी मंदिर सफेद संगमरमर से दमक रहा:जन्माष्टमी पर रात 12 बजे होगा महाभिषेक, 15 दिनों तक चलेगा राधाष्टमी का महापर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment