Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'घर वापसी नारे से देश का माहौल खराब होता है':बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन बोले-हर व्यक्ति को मर्जी से मजहब चुनने की आजादी

    11 hours ago

    1

    0

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'घर वापसी' वाले बयान पर सियासत गरमाने लगी है। संघ प्रमुख के बयान को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सांप्रदायिक बताया था। अरशद मदनी के बयान को अब बरेली से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने समर्थन दे दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की बयानबाजी देश के माहौल के लिए ठीक नहीं है। घर वापसी का नारा एक बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने की सोची-समझी प्लानिंग है। हर व्यक्ति को अपनी पसंद का मजहब चुनने की पूरी आजादी मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा- देश में धर्मांतरण को लेकर कड़े कानून बन चुके हैं। ऐसे में कानून की पकड़ से बचने के लिए अब इसे घर वापसी का नाम दिया जा रहा है। यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है क्योंकि संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद का मजहब चुनने की पूरी आजादी देता है। लालच या दबाव देकर धर्म बदलवाने वाला मुजरिम है मोहन भागवत और मदनी का नाम न लेते हुए कहा- दोनों ही शख्सियतें बड़ी हैं। इसलिए उन्हें अपनी भाषा शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लालच या दबाव देकर किसी का धर्म बदलवाता है, तो वह कानून की नजर में मुजरिम होगा। धर्म और आस्था के मामले में हस्तक्षेप ठीक नहीं आस्था व्यक्तिगत मामला है। और इसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप मंजूर नहीं है। घर वापसी का नारा देने वाले असल में धर्मांतरण करना चाहते हैं। कानून से बचने के लिए यह नया शब्द गढ़ा गया है। संविधान में सबको धार्मिक आजादी है, दबाव या लालच देना अपराध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट का किया भंडाफोड़:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, सबसे ज्यादा CSJMU की 357 मार्कशीट मिली
    Next Article
    अयोध्या के इनायतनगर पुलिस पर मारपीट का आरोप:पीड़ित युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, ICU में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment