Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी बस स्टेशन पुनर्निर्माण का CDO ने किया निरीक्षण:गुणवत्ता रहित कार्य पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने घोसी तहसील स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह कार्य आवास एवं विकास परिषद खंड आजमगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बस स्टेशन के एडमिन ब्लॉक में लगाए गए फ्लोर टाइल्स की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य को मानकों के अनुरूप न पाते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर कार्य को पुनः सही तरीके से कराया जाए। इसके अलावा, बस स्टेशन परिसर में बन रहे बस प्लेटफॉर्म की दीवार की चिनाई भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को तत्काल प्रभाव से गलत निर्माण को ध्वस्त कर दोबारा सही ढंग से चिनाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी को सभी खामियों को दूर कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन:प्रॉक्टर टीम पर हाथापाई का आरोप, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर घुसे सुरक्षाकर्मी
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कोल्ड स्टोरेज के सामने कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment