Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन:प्रॉक्टर टीम पर हाथापाई का आरोप, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर घुसे सुरक्षाकर्मी

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लॉ फैकल्टी में छात्रों ने शनिवार को परीक्षा परिणाम रोके जाने पर जमकर हंगामा किया। एलएलबी फाइनल ईयर के छात्रों ने कक्षाओं की अनियमितता और मनमाने ढंग से डिटेन (परीक्षा से रोकने) किए जाने के विरोध में फैकल्टी का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने फैकल्टी के मुख्य और वॉशरूम वाले गेट को भी बंद कर दिया। इस दौरान प्रॉक्टर और कंट्रोलर टीम वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम पर धक्का–मुक्की और हाथापाई का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। परीक्षा में शामिल होने के बाद भी रोका रिजल्ट ​छात्र अमजद ने बताया कि एएमयू प्रशासन ने अटेंडेंस के कड़े नियम तो बना दिए, लेकिन विभाग में नियमित कक्षाएं नहीं ली गईं। AMU के नियमानुसार हर महीने अटेंडेंस लिस्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, जो इस सत्र में नहीं की गई। इससे छात्रों को यह पता ही नहीं चला कि उनकी किस सब्जेक्ट में अटेंडेंस कम है। जानबूझकर रिजल्ट में देरी की छात्रों ने आरोप लगाया कि एलएलबी फाइनल ईयर की परीक्षाएं दिसंबर 2025 में हुई थीं। इसका परिणाम जनवरी में आना चाहिए था। बावजूद इसके परीक्षा परिणाम को दबाकर रखा गया है। शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को कुछ विषयों के परिणाम रोके जाने की जानकारी हुई। ​50% छात्र फेल, पक्षपात का आरोप ​रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि लगभग 50 प्रतिशत छात्रों को एक या एक से अधिक विषयों में डिटेन कर दिया गया है। कुछ छात्रों का आरोप था कि उन छात्रों को भी परीक्षा से रोका गया है जो नियमित रूप से क्लास आ रहे थे। एएमयू के अन्य केंद्रों (मलप्पुरम और मुर्शिदाबाद) के छात्र पास हो गए हैं, लेकिन एएमयू में जानबूझकर छात्रों को फेल किया गया है। ​वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर घुसी प्रॉक्टर टीम ​जब छात्रों ने फैकल्टी के गेट बंद कर धरना शुरू किया। इसकी जानकारी पर प्रॉक्टर और कंट्रोलर सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे। छात्रों का कहना है कि अधिकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग किया। जबरन अंदर घुसने के चक्कर में विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और वॉशरूम का दरवाजा तक तोड़ दिया गया। इस दौरान अधिकारियों और छात्रों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। ​नहीं बनी बात, शाम तक धरने पर रहे छात्र ​प्रशासन ने छात्रों को धमकी दी है कि जब तक धरना खत्म नहीं होगा, कोई बातचीत नहीं की जाएगी। वहीं छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि पिछली बार भी प्रशासन ने बातचीत का झांसा देकर धरना खत्म करवा दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शाम तक 60 से 70 छात्र फैकल्टी परिसर के भीतर ही डटे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूसानगर में 'अंबेडकर सम्मान अभियान' के तहत संगोष्ठी आयोजित:पूर्व मंत्री अरूणा कोरी और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे मुख्य अतिथि
    Next Article
    घोसी बस स्टेशन पुनर्निर्माण का CDO ने किया निरीक्षण:गुणवत्ता रहित कार्य पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment