Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घूस लेते पकड़ा गया कानूनगो हाथ छुड़ाकर भागा:बस्ती में पैंट की बेल्ट पकड़कर ले गई टीम; घसीटकर गाड़ी में बैठाया

    9 hours ago

    1

    0

    बस्ती में एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो को बुधवार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। वह सदर तहसील में तैनात है। एंटी करप्शन टीम ने जब कानूनगो को पकड़ा, तो वह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश किया। इस पर टीम कानूनगो की पैंट का बेल्ट पकड़कर उसे खींचते हुए तहसील से बाहर लेकर आई। फिर धक्का मारते हुए घसीट कर बोलेरो में बैठाया। इस बीच कानूनगो की गिरफ्तारी का कई लोग विरोध करते भी दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, एंटी करप्शन टीम को कानूनगो अशरफी लाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने मामले की सच्चाई पता की। आरोपों की पुष्टि होने पर अफसरों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। मामला आदर्श कोतवाली क्षेत्र का है। गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… सैफाबाद में रहने वाले आसमान सिंह ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कानूनगो अशर्फी लाल धारा-21 के तहत खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। उसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की। तय रणनीति के तहत टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही कानूनगो ने 10 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम कानूनगो को अपने साथ कोतवाली ले गई। वहां उससे पूछताछ की गई। टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की अन्य शिकायतें भी आरोपी के खिलाफ पहले से लंबित हैं? अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि एंटी करप्शन टीम कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। कोतावली लेकर आकर पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे, पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर; नवग्रह और नक्षत्र वाटिकाओं से पारंपरिक संतुलन साध रही सरकार
    Next Article
    पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment