Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घूसखोर इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए 5:15 घंटे का ऑपरेशन:प्रयागराज में 75 हजार लेने के बाद बोला- डील 1.5 लाख की, पूरी रकम क्यों नहीं लाए

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार बारा थाने के एसएचओ (प्रभारी निरीक्षक) को पकड़ने का ऑपरेशन 5:15 घंटे तक चला। यह ट्रैप ऑपरेशन सुबह 9:23 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:40 बजे इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के साथ पूरा हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि 75 हजार रुपये लेने के बाद भी इंस्पेक्टर और रकम की मांग करता रहा। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि बात डेढ़ लाख रुपये में तय हुई थी। वह आगे कुछ और कह पाता, उससे पहले ही ट्रैप टीम ने उसे दबोच लिया। डीएम से मांगे गए दो सरकारी चश्मदीद एंटी करप्शन टीम के एक सदस्य के मुताबिक, सुबह 9:23 बजे पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन थाने से टीम कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां डीएम से मिलकर दो स्वतंत्र लोक सेवकों (गवाहों) की मांग की गई। डीएम के आदेश पर चकबंदी कार्यालय में तैनात दो जूनियर असिस्टेंट लोक सेवक के रूप में उपलब्ध कराए गए। इसके बाद टीम उन्हें लेकर दोबारा पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन कार्यालय पहुंची, जहां शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे से प्राप्त नोटों पर फेनोल्फ्थलीन पाउडर लगाया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर 12:32 बजे ट्रैप टीम रवाना हुई। टीम में तीन इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और 13 कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल शामिल थे। जनसुनवाई के दौरान इशारे से बुलाया योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे ने आरोपी इंस्पेक्टर को फोन किया। इंस्पेक्टर ने कहा कि वह थाने पर ही है और वहीं आने को कहा। ट्रैप टीम शिकायतकर्ता के साथ थाने पहुंची। शिकायतकर्ता को एक लोकसेवक गवाह के साथ थाने के अंदर भेजा गया। उस समय आरोपी इंस्पेक्टर जनसुनवाई में बैठा था। शिकायतकर्ता को देखते ही उसने प्रभारी निरीक्षक ऑफिस की ओर जाने का इशारा किया। कुछ देर बाद जनसुनवाई खत्म कर वह अपने ऑफिस में गया और शिकायतकर्ता को भी अंदर बुला लिया। दराज में रखे ही थे रुपये, तभी टीम ने दबोचा उधर ट्रैप टीम के सदस्य थाने परिसर में अलग-अलग स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर खड़े रहे। कुछ सदस्य प्रभारी निरीक्षक कक्ष के दरवाजे के बाहर लगे शीशे से अंदर की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। इंस्पेक्टर के इशारे पर शिकायतकर्ता ने अपने झोले में रखा रुपये से भरा लिफाफा उसे दे दिया। आरोपी ने लिफाफा अपनी मेज की बाईं दराज में रख लिया। जैसे ही उसने रुपये दराज में रखे, बाहर खड़ी ट्रैप टीम भीतर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। नोटों से भरा लिफाफा भी कब्जे में ले लिया गया। “डेढ़ लाख की बात हुई थी, 75 हजार क्यों लाए हो” ट्रैप कार्रवाई के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया। शिकायतकर्ता के अनुसार, 75 हजार रुपये लेने के बाद भी इंस्पेक्टर ने कहा कि जब बात डेढ़ लाख रुपये में तय हुई थी तो 75 हजार ही क्यों लाए हो। उसने कथित तौर पर कहा कि वह मुकदमे में चार्जशीट लगा देगा। यह बात संतोष कुमार दुबे ने अपने बयान में एंटी करप्शन टीम के सामने कही है। “बड़ी बदनामी होगी”, स्टाफ की दुहाई देता रहा सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने अपना परिचय देकर इंस्पेक्टर को पकड़ा, वह घबरा गया। पहले रौब झाड़ने की कोशिश की, फिर बोला कि बड़ी बदनामी हो जाएगी। जब टीम ने कोई रियायत नहीं दी तो उसने स्टाफ का हवाला देते हुए लिहाज करने की बात कही। इस बीच थाने के कुछ कर्मचारी और बाहरी लोग कक्ष की ओर आने लगे। हालात को देखते हुए ट्रैप टीम आरोपी को तुरंत अपने वाहन में बैठाकर वहां से ले गई और घूरपुर थाने पहुंचाया। एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी, नैनी जेल भेजा गया आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ घूरपुर थाने में एंटी करप्शन ट्रैप टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज की गई। देर रात मुकदमा एंटी करप्शन थाना प्रयागराज में ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी को गुरुवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड मंजूर होने पर वहां से उसे जेल भेज दिया गया
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का दिव्यांगता सर्टिफिकेट फर्जी:खुफिया कैमरे पर CMO बोले- फर्जी है, बचेगा नहीं
    Next Article
    नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था; बलिया में 5 लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment