Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था; बलिया में 5 लोगों पर FIR

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के बलिया में एक ही मकान से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता, कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर का पॉलीथीन में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। गुरुवार सुबह युवक की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जांच के दौरान चौथी मंजिल पर बक्से से किन्नर का शव मिलने के बाद मामला उलझ गया। पुलिस को घटना से एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें लापता किन्नर युवक के घर में दाखिल होती दिखाई दी थी। आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने युवक और उसके पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की थी। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बैरिया थाना क्षेत्र की है। किन्नर समाज की तहरीर पर पुलिस ने रेखा की हत्या के आरोप में रवि सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। किन्नरों ने पोस्टमॉर्टम हाउस का घेराव कर प्रदर्शन भी किया। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझिए... बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास विजय गुप्ता का चार मंजिला मकान है। पहले तल पर वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दूसरे तल पर छोटा बेटा रवि गुप्ता (25) और उसकी पत्नी मोना रहते थे, जबकि तीसरे तल पर बड़ा बेटा आकाश रहता था। आकाश अपनी मां के साथ तीन दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी गया था। इसलिए रवि तीसरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी मोना दूसरी मंजिल पर थी। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे मोना चाय लेकर रवि को जगाने उसके कमरे में गई तो देखा कि रवि का शव फंदे से लटक रहा था। पति को फंदे से लटकता देख मोना चीख पड़ी। शोर सुनकर विजय गुप्ता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी ओमवीर सिंह और बैरिया प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। CCTV फुटेज से शक, घर की जांच में मिला किन्नर का शव एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर से रेखा किन्नर (65) लापता थी। उसके चेलों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे रेखा से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से उसका फोन बंद हो गया। पुलिस को रेखा का मोबाइल फोन रास्ते में बंद मिला था। जांच के दौरान उसी दिन शाम करीब 4 बजे रेखा को आखिरी बार रवि गुप्ता के घर में जाते देखा गया, लेकिन उसके बाहर निकलने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। इसके बाद रवि और उसके पिता विजय को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी और घर की तलाशी भी ली गई थी, लेकिन तब कोई शव नहीं मिला था। एसपी के अनुसार, किन्नर रेखा को अंतिम बार इसी घर में दाखिल होते देखा गया था। इसलिए रवि की मौत के बाद शक के आधार पर पूरे मकान की सघन जांच की गई। चौथी मंजिल पर कूड़े के नीचे पॉलीथिन में लिपटा शव बरामद हुआ। शव की पहचान तीन दिन से लापता रेखा किन्नर के रूप में हुई। पत्नी बोली- खाना खाकर तीसरी मंजिल पर सोने गए थे, कोई आवाज नहीं सुनी रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। उसने रात में कोई आवाज नहीं सुनी। सुबह चाय लेकर जगाने गई तो उसका शव फंदे से लटका मिला। रवि के पिता विजय ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। एक साल पहले हुई थी शादी एक साल पहले रवि की मोना से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया- रवि के पिता विजय गुप्ता रानीगंज बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। वहीं रवि इसी बाजार में आकाश कम्युनिकेशंस नाम से मोबाइल दुकान चलाता था। नेग लेने पहुंची थी रेखा पुलिस के अनुसार, रेखा किन्नर अपने चेलों के साथ नेग लेने रवि के घर पहुंची थी, लेकिन घर में किसी की मौत होने के कारण नेग नहीं दिया गया और बाद में आने को कहा गया था। चेलों के अनुसार, रेखा 17 फरवरी को नेग लेने ही रवि के घर गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। पत्नी और पिता से पूछताछ एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, रवि गुप्ता की पत्नी और पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। किन्नर समाज अध्यक्ष बोलीं- हत्यारों ने लूटी जीवन भर की कमाई रेखा की मौत की खबर सुनते ही 100 से अधिक संख्या में किन्नरों ने पोस्टमॉर्टम हाउस घेर लिया। किन्नर समाज अध्यक्ष माधुरी पांडेय ने आरोप लगाते हुए बताया- रेखा किन्नर और रवि गुप्ता के बीच पैसों का लेन-देन चलता रहता था। रवि ने उससे काफी पैसे ले रखे थे। आरोप लगाया- रवि ने रेखा की हत्या करते हुए उसकी जीवनभर की कमाई को लूट ली है। किन्नर समाज ने हत्या का आरोप लगाते हुए 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में रवि गुप्ता, उसकी पत्नी, पिता, मां, बड़ा भाई और एक चाची शामिल हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घूसखोर इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए 5:15 घंटे का ऑपरेशन:प्रयागराज में 75 हजार लेने के बाद बोला- डील 1.5 लाख की, पूरी रकम क्यों नहीं लाए
    Next Article
    एक स्कूटी पर 5 छात्र...VIDEO:गाजियाबाद में भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दौड़ाई स्कूटी, जांच में जुटी ट्रैफिक पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment