Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के रेउना में घर से लाखों की चोरी:पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

    6 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के रेउना में चोरों ने घर से लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। चोर घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो लाख की नगदी समेत लाखों के कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनों ने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौअके पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव निवासी संदीप सचान ने शुक्रवार सुबह रेउना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर रात वह रोज की तरह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर पर सो रहे थे, इस दौरान देर रात अज्ञात चोर पीछे के दरवाजे में लगा ताले को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर का जाल तोड़कर कमरे और बक्शे में रखा सामान समेत अलमारी का ताला तोड़कर बिटिया, पत्नी, परिवार के भाइयों की तीन सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, झुमकी दो जोड़ी, तीन जोड़ी पायल, चांदी का बिछुआ दो जोड़ी, दो लाख की नगदी समेत दस किलो घी की टीन, मेवा काजू चोरी करके ले गए। सुबह जब परिजन जगे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, उन्होंने फोनकर पुलिस को शिकायत करने के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अज्ञात शव मिला:नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ, पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    टोरेंट पावर पर शासन की बड़ी मेहरबानी:431 करोड़ रुपए का किराया कर दिया माफ, पार्षदों ने जताया एतराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment