Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोरेंट पावर पर शासन की बड़ी मेहरबानी:431 करोड़ रुपए का किराया कर दिया माफ, पार्षदों ने जताया एतराज

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में टोरेंट पावर पर शासन ने बड़ी मेहरबानी की है। शासन ने टोरेंट पावर का 431 करोड़ रुपए का किराया माफ कर दिया है। नगर निगम सदन में जब इसकी जानकारी पार्षदों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि किस नियम के तहत टोरेंट पावर को इतनी बड़ी छूट दी गई। शासन के इस निर्णय पर विपक्षी दलों ने सवाल खडे़ किए हैं। आगरा शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था टोरेंट पावर के पास है। नगर निगम का टोरेंट पावर पर करीब 431 करोड़ का बकाया था। गुरुवार को सदन में नगर निगम की बैठक में पार्षदों को जानकारी मिली कि टोरेंट पावर का 431 करोड़ रुपए माफ कर दिया गया है। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि टोरेंट पावर प्राइवेट कंपनी है। वो उपभोक्ताओं से बिजली का पूरा शुल्क वसूल रही है। अगर कोई उपभोक्ता बिल जमा करने में लेट हो जाता है तो उस पर जुर्माना लगाते हैं। इतना नहीं बिजली भी काट दी जाती है। ऐसे में टोरेंट पावर की इतनी बड़ी रकम को माफ करना उचित नहीं है। मेयर बोली-शासन ने माफ किया पार्षदों के हंगामे पर मेयर हेमलता दिवाकर ने स्पष्ट किया कि शासन स्तर से टोरेंट पावर का किराया 431 करोड़ रुपए माफ किया गया है। उनको आदेश मिला है। इसको लेकर सदन में उसे खत्म कर दिया गया है। आगरा के सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी ने किराए को माफ करने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टोरेंट पर मेहरबानी आम आदमी के साथ अन्याय है। चलो शासन ने दिलेरी दिखाई तो टोरेंट को भी दिलेरी दिखानी चाहिए। उन्हें गरीब आदमी का बिल माफ कर देना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के रेउना में घर से लाखों की चोरी:पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    सुलतानपुर के कुशाग्र राव ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड:एसपी चारू निगम ने किया सम्मानित, प्रशिक्षिका अमीना बानो की सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment