Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के तेजपुर में घर से लाखों की चोरी:चोरों ने ढाई लाख नगदी, लाखों के जेवरात उड़ाए; पुलिस जांच में जुटी

    7 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर क्षेत्र के तेजपुर गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते रहे और चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए। बेखौफ चोरों ने घर के कमरों की तलाशी लेते हुए अलमारी में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए और फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी खुली देख परिजनों के होश उड़ गए और तुरंत चोरी की घटना का अंदेशा हुआ। इसके बाद पीड़ित शैलेन्द्र यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि चोर काफी शातिर तरीके से घर में दाखिल हुए और पूरी घटना को अंजाम देकर बिना किसी को भनक लगे फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इंस्पेक्टर का बयान- घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज-दादरी के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन:1 मई से 31 मई तक प्रतिदिन, लगाएगी 31 फेरे
    Next Article
    कुशीनगर में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश शुरू:अगले 3 दिन का अलर्ट जारी, बिजली और आंधी की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment