Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में आग से जलकर दुकानदार की मौत:पांच झुलसे, उप्र आदर्श व्यापार मंडल ने 21 हजार की आर्थिक सहायता दी

    3 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर के दीना मार्केट में हुई भीषण आग की घटना ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में श्री राम किशन गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आग इतनी भीषण थी कि घर, गृहस्थी का सामान और वर्षों की जमा पूंजी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और नुकसान कई गुना बढ़ गया। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू हो जाता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी और नुकसान कम होता। इसी बीच उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल की ओर से तत्काल राहत के रूप में 21 हजार रुपये नगद और समर कूल कंपनी का एक कूलर प्रदान किया गया। साथ ही जिला अधिकारी कानपुर नगर से बातचीत कर घायलों के लिए एक माह तक ठहरने हेतु एसी युक्त दो कमरों की व्यवस्था कराने का अनुरोध भी किया गया है, ताकि उपचार के दौरान परिवार को राहत मिल सके। यह व्यापारी रहे मौजूद प्रतिनिधिमंडल में रजत पांडे, श्याम सुंदर, ललित सोनी, प्रदीप मिश्रा, विपिन ओमर, उसामा मिर्ज़ा, आशीष पांडेय, अमित सोनी, विनीत गुप्ता, सुरेश ओमर, आदर्श पंडित, रामेश्वरम स्वर्णकार, मयंक ओमर, सुभाष और अमरनाथ गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि दवा, कपड़े और भोजन जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए तत्काल मदद चाहिए। परिवार का कहना है कि आग ने सबकुछ छीन लिया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। व्यापार मंडल ने इसे मानवता की परीक्षा बताते हुए समाज के सभी वर्गों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। साथ ही क्राउड फंडिंग के माध्यम से सहायता जुटाने की पहल भी शुरू की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 5135 अभ्यर्थी शामिल हुए:जालौन में दूसरा दिन कड़ी निगरानी में शांति से पूरा हुआ, 811 ने छोड़ा एग्जाम
    Next Article
    जलेसर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली:बैंड-बाजों के साथ मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment