Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 5135 अभ्यर्थी शामिल हुए:जालौन में दूसरा दिन कड़ी निगरानी में शांति से पूरा हुआ, 811 ने छोड़ा एग्जाम

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन में आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने लगातार सतर्कता बरती। आईजी आकाश कुलहरी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों की सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही सभी परीक्षा कक्षों और परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 6816 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5135 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इनमें प्रथम पाली में 2538 अभ्यर्थी उपस्थित और 870 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 2597 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 811 अनुपस्थित रहे। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की सक्रियता और सख्त निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार की सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूर्ण कराया जाएगा, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में इस्लामी बहनों के लिए दर्स-ए-कुरआन शुरू:शहर काजी ने बताया- कुरआन हर पहलू में देता है जीवन का मार्गदर्शन
    Next Article
    घाटमपुर में आग से जलकर दुकानदार की मौत:पांच झुलसे, उप्र आदर्श व्यापार मंडल ने 21 हजार की आर्थिक सहायता दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment