Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर, एक युवक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रेउना थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शोभित पुत्र कमलेश और कमलेश पुत्र फूल सिंह बाइक से देर रात कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभित की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार कर कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल पर FIR को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई कल:लखनऊ MP-MLA कोर्ट के आदेश को दी गई है चुनौती
    Next Article
    कानपुर देहात में छात्र परीक्षा के दौरान बेहोश:स्वास्थ्य टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया, हालत सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment