Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में अनियंत्रित ईको वैन बंबा में गिरी:बारातियों से भरी वैन अंधे मोड़ पर गिरी, 6 बाराती घायल हुए; 5 को कानपुर रेफर किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात धरमंगदपुर बंबा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे बारात में जा रही एक ईको वैन अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा पहुंचाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। हादसे में विशाल पुत्र बाबूलाल (24) निवासी ग्राम रूम थाना महाराजपुर, अजय पुत्र रामस्वरूप (20), शिव पुत्र रामकुमार (25), अभिषेक पुत्र फूलचंद (20), चालक नीरज पुत्र विनोद कुमार (30) तथा नितिन पुत्र रामकुमार (23) निवासीगण ग्राम अकबरपुर बरोई थाना साढ़ घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पतारा में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल कानपुर नगर रेफर कर दिया। वहीं विकास पुत्र बाबू निषाद और अमित कुमार पुत्र सिद्धनाथ निवासी ग्राम अकबरपुर बरोई को मामूली चोटें आईं। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईको वैन बारात लेकर जा रही थी। धरमंगदपुर बंबा के पास अचानक अंधा मोड़ आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन सीधे बंबा में जा गिरी। देर रात हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पतारा से गजनेर मार्ग पर धरमंगदपुर बंबा के इस अंधे मोड़ पर कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाया गया है। इसी वजह से यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर बंबा में गिर जाते हैं। गनीमत रही कि बंबा में पानी कम था, अन्यथा यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में एसडीएम, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप:महिला बोली- पैतृक जमीन का विवाद नहीं सुलझ रहा, न्याय न मिलने पर DM से शिकायत
    Next Article
    कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट न बदलने की मांग:फर्रुखाबाद विकास मंच ने ज्ञापन दिया, हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment