Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में एलिवेटेड हाइवे के लिए भू अधिग्रहण जल्द:किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की; ADM बोले- सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा मिलेगा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रस्तावित एलिवेटेड हाइवे के लिए होने वाले भू अधिग्रहण में किसानों की आपत्ति सुनने के लिए घाटमपुर तहसील सभागार कक्ष में बुधवार दोपहर बैठक हुई। किसानों की प्रमुख मांग मुआवजा बढ़ाने को लेकर रही। कानपुर एडीएम(एल ए) संतोष कुमार ने बताया कि किसानों को स्टाम्प वैल्यू के आधार पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसानों से लिखित रूप में आपत्तियां ली गई हैं। उनका निस्तारण कराया जाएगा। कुछ इस तरह रहे किसानों के सवाल… 1. खेत के बीच से रोड जा रही है। इससे रोड के दोनों तरफ खेत का हिस्सा बचा रहेगा। दूसरी तरफ के खेत तक कैसे जायेंगे? जवाब- लिंक मार्ग पर अंडर पास बनाया जाएगा। 2. फोर लेन हाईवे प्रस्तावित है तो भू अधिग्रहण छह लेन के हिसाब से क्यों किया जा रहा है? जवाब-एलिवेटेड हाइवे में जितनी चौड़ाई होती है, उतनी जमीन ली जा रही है। 3. ऑन रोड जमीन का अलग मुआवजा मिलेगा? जवाब- हाइवे किनारे की जमीनों का सर्किल रेट अलग होता है और अंदर की जमीनों का अलग। जमीन के स्टाम्प वैल्यू के आधार पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:8वें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन बहाली समेत 5 सूत्रीय मांग रखीं
    Next Article
    हरदोई में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, बिक्री पर रोक:कोडीन सिरप मामले में दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment