Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:8वें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन बहाली समेत 5 सूत्रीय मांग रखीं

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। इस ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग के गठन और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली सहित कई प्रमुख मांगें शामिल हैं। महासंघ की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अधिकतम 200 दिनों के भीतर तैयार कर केंद्र सरकार को प्रस्तुत करने के लिए एक स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करना शामिल है। कर्मचारियों ने आयोग के गठन में देरी के कारण मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और अन्य वित्तीय लाभों में होने वाली संभावित हानि पर चिंता जताई। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग एनपीएस/यूपीएस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प प्रदान करना है। वर्तमान में यह लाभ केवल सेवा के दौरान मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में मिलता है। कर्मचारियों ने सामान्य सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) पर भी यही प्रावधान लागू करने की मांग की, ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। महासंघ ने केंद्र और राज्य कर्मचारियों के वेतन ढांचे में समानता और एकरूपता सुनिश्चित करने की भी मांग की। कोषाध्यक्ष अजय लाल मौर्य ने पुरानी पेंशन बहाल करने पर जोर दिया। संरक्षक सरताज सिंह ने कहा कि जिस तरह सांसदों और विधायकों को पुरानी पेंशन मिल रही है, उसी तरह अर्धसैनिक बलों, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी यह लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने निजीकरण बंद करने की भी मांग की। ज्ञापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेम लाल गौतम (प्रदेश उपाध्यक्ष), धर्मेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), सभाजीत यादव (जिलामंत्री), अजय लाल मौर्य (कोषाध्यक्ष) और सरताज सिंह (संरक्षक) जैसे पदाधिकारी मौजूद थे। इनके अतिरिक्त, उ०प्र० ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, जिलामंत्री तेजबहादुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, मुफ्तीगंज ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष अनामिका सिंह, संयुक्त मंत्री नितिश कुमार, अशोक कुमार, ज्ञानचन्द्र, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सिरकोनी विपिन कुमार यादव भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने अस्पातल शुरू कराने के लिए हवन किया:कानपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा
    Next Article
    घाटमपुर में एलिवेटेड हाइवे के लिए भू अधिग्रहण जल्द:किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की; ADM बोले- सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment