Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में जनगणना जागरूकता अभियान:SDM-तहसीलदार ने कुएं पर पेंटिंग कराई, लोगों से सही जानकारी देने की अपील

    2 hours ago

    3

    0

    कानपुर के घाटमपुर में जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। SDM, तहसीलदार ने नुक्कड़ नाटक के साथ परिसर में स्थित कुएं में जनगणना जागरूकता के तहत पेंटिंग कराया है। अधिकारियों ने लोगो से अपील की है, कि आप सभी जनगणना अधिकारियों को अपने परिवार की सही जानकारी दी। प्रत्येक डेटा को एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में बना कुआं ब्रिटिश काल का है, उन्होंने जनगणना जागरूकता अभियान के तहत कुएं में पेंटिंग कराई है। ताकि तहसील परिसर में आने वाले लोगों को जनगणना के लिए जागरूक किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि वह लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नुक्कड़ नाटक के साथ गांवों में रैली निकालकर जनगणना के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस कुएं का उपयोग नहीं हो रहा है। इसको संरक्षित करने और लोगों को जनगणना के प्रति जानकारी देने के उद्देश्य से पेंटिंग करवाकर जनगणना की थीम पर सजाया गया है। भारत की जनगणना का प्रारंभिक कार्यक्रम शुरू हो चुका है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा किया जा चुका है। अब अगला चरण स्व-गणना का होगा, जो 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकान गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में प्रगणक क्षेत्र में पहुंचकर प्रत्येक मकान का सर्वे करेंगे। मकान स्वामी या परिवार के मुखिया से 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका सही और सटीक उत्तर देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होगी। तहसीलदार बोलीं- सभी लोग जनगणना में सहभागिता दिखाएं घाटमपुर तहसीलदार/जनगणना अधिकारी डॉ. अंकिता पाठक ने बताया कि तहसील परिसर में स्थित पुरानी विरासत और कला से सजाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें जनगणना में सक्रिय करने के साथ प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन पुरानी धरोहर को नया रूप देकर जनगणना 2027 के लिए लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने घटनपुर क्षेत्र के लोगों को जनगणना अधिकारियों को अपनी सही जानकारी देने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में चलती बस बनी आग का गोला:शॉर्ट सर्किट से धधकी लग्जरी बस, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर 25 हजार का इनाम:लखनऊ तक शिकायत के बाद SIT गठित, जेल से छूटते ही मांगी रंगदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment