Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शोषण, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    5 hours ago

    1

    0

    रेउना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता, रेउना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार जब वह बालिग हुई और उसने युवक से शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। आरोप है, कि लंबे समय तक शादी का आश्वासन देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए रखे। जब युवक ने शादी से मुकरते हुए दूरी बना ली, तब पीड़िता ने साहस जुटाकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस शाखा जानवारा गांव निवासी आरोपी शैलेन्द्र उर्फ अंशु को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्यूआर कोड से रिश्वत और अभद्र व्यवहार के आरोप:बिंदकी के अधिशासी अभियंता निलंबित, जांच तक रहेंगे संबद्ध
    Next Article
    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलती DCM में लगी आग:केबिन और टायर जला, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment