Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ऑटो-बाइक टक्कर, तीन घायल:पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    12 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के जहांगीराबाद में देर रात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में तीनों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया, पुलिस के समझाने पर ग्रामीण माने, इसके बाद हाइवे पर यातयात बहाल हुआ। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी 35 वर्षीय बबलू दिवाकर पुत्र मूलचंद्र गांव निवासी साथी 42 वर्षीय सुभाष कुरील पुत्र श्री किशन, 52 वर्षीय इंद्रपाल कुरील पुत्र स्व. कुढहा प्रसाद के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे, जैसे ही वह जहांगीराबाद गांव स्थित संतन गेट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में तीनों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे जाम करने का प्रयास किया, इस दौरान ग्रामीणों की मांग थी, कि हाइवे पर जहांगीराबाद में स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि यह एनएचआई का काम है, बात करके ब्रेकर बनवाने की मांग रखी जाएगी, इस बात पर ग्रामीण माने और हाइवे पर यातयात बहाल हुआ, एसीपी बोले- घायलों को अस्पताल पहुंचाया घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, घटना की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रवासी श्रमिकों को 1700 रुपए में 5 किलो LPG कनेक्शन:रिफिल की कोई सीमा नहीं, आवेदन के लिए पहचान पत्र जरुरी
    Next Article
    कानपुर-कबरई हाईवे को मिली अंतिम मंजूरी:7000 करोड़ की परियोजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, विकास को मिलेगी गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment