Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-कबरई हाईवे को मिली अंतिम मंजूरी:7000 करोड़ की परियोजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, विकास को मिलेगी गति

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुप्रतीक्षित कानपुर–कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को केंद्र सरकार से अंतिम स्वीकृति मिल गई है। करीब ₹7000 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी और औद्योगिक विकास को तेज रफ्तार प्रदान करेगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कानपुर से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। सांसद के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना कानपुर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क की मांग 25 सितंबर 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी गई थी, जिसे उसी समय सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिल गई है और निर्माण की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कानपुर पहुंचकर इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस हाईवे के निर्माण से भारी वाहनों के आवागमन में लगने वाले समय में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और परिवहन लागत घटेगी। ट्रक ऑपरेटरों के लिए यह मार्ग काफी सुविधाजनक साबित होगा। वहीं कानपुर के उद्योगों को बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश तक अपने उत्पाद पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शहरवासियों को भी इस परियोजना से राहत मिलेगी। कानपुर में लगने वाले रोजाना के जाम से निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ऑटो-बाइक टक्कर, तीन घायल:पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    गाजियाबाद में बच्ची चोरी करने वाला अलीगढ़ से गिरफ्तार:जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा, गोमती एक्सप्रेस से भाग रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment