Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार देर रात लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर नेदोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर रोड की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… जैतीपुर गांव निवासी रामदास का 18 वर्षीय पुत्र अरुण अपने मामा के बेटे रेउना निवासी अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों युवक घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर रोड के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया।डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में पहुंचे परिजनो में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे और परिवार के सहारे थे। एक ही परिवार से जुड़े दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में शामिल लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। डीसीपी बोले- तहरीर के आधार पर करेंगे कार्रवाई इस संबंध में कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाबदर आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला:शामली में मामूली विवाद पर हुआ झगड़ा, 5 लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    HPCL कांड: पुलिस ने दो नए आरोपियों को नामजद किया:बदायूं में अजय के भाई केशव समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment