Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, मौत:देर रात हुई शव की शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच

    6 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के पतारा में गुरुवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धरमपुर रेलवे अंडरपास के पास ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर थाना क्षेत्र की पतारा चौकी अंतर्गत धरमपुर रेलवे अंडरपास के पास की है। गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर रात परिजन चौकी पहुंचे, जहां शव की पहचान साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 15 वर्षीय पायल के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पायल कई दिनों से अपने नाना दुर्गाप्रसाद के घर रायपुर में रह रही थी। गुरुवार शाम उसका अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन चौकी पहुंचे और शव की पहचान की, घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर का बयान घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में युवक की मौत:मार्केट जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नीला ड्रम केस में शुरू हुई फाइनल बहस:सरकारी वकील ने पढ़ी FIR, 22 गवाहों के बयानों में मुस्कान-साहिल ने ही किया सौरभ का मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment