Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीला ड्रम केस में शुरू हुई फाइनल बहस:सरकारी वकील ने पढ़ी FIR, 22 गवाहों के बयानों में मुस्कान-साहिल ने ही किया सौरभ का मर्डर

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम केस में आज से फाइनल बहस शुरू हो गई है। शुक्रवार 22 मई से केस में जिला जज की कोर्ट में फाइनल बहस शुरू हो गई है। पहले दिन सौरभ की तरफ से सरकारी वकील डीजीसी केके चौबे ने केस का इंट्रोडक्शन दिया। डीजीसी ने जिला जज के सामने केस की एफआईआर पढ़कर सुनाई। बता दें कि इस केस में 22 गवाहों की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। अब केस की फाइनल बहस शुरू हो गई है। लगभग 10 दिन तक फाइनल बहस चलेगी। इसके बाद केस में फैसला सुनाया जाएगा। सौरभ राजपूत मर्डर केस जिला जज की कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। शुक्रवार को नए जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा के सामने बहस शुरू हुई है। केस की अगली तारीख 27 मई लगी है। प्राॅसिक्यूशन पक्ष ने बताया पूरा केस फाइनल बहस के पहले दिन सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे सरकारी वकील डीजीसी केके चौबे ने पूरा केस बताया। केस मे ंसौरभ के परिवार की तरफ से किए गए निजी वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज फाइनल बहस शुरू हुई है। पहले दिन डीजीसी ने अदालत के सामने केस की एफआईआर को पूरा पढ़ा है। इसके साथ ही जो 22 गवाह इस केस में गवाही दे चुके हैं उनके बयानों का पूरा निष्कर्ष भी अदालत के सामने रखा गया है। अगर गवाहियों और सारे सुबूतों को देखें तो मुस्कान-साहिल पर अपराध सिद्ध हो रहा है। लेकिन केस अभी प्रक्रिया में हैं। अंतिम फैसला अदालत ही करेगी। हम अपने केस में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ताकि समाज में इस केस पर आए फैसले के जरिए एक सच्चा संदेश प्रेषित कर सकें। 22 गवाहों के बयान में मुस्कान-साहिल दोषी कोर्ट में पिछले 5 महीनों में इस केस के संबंध में जिन 22 गवाहों ने अपना बयान दिया है। वो सारी गवाहियां मुस्कान-साहिल के खिलाफ हैं। वो सारी गवाहियो ंसे साबित होता है कि मुस्कान-साहिल ही सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी हैं। दोनों पक्षों ने की है पक्की तैयारी सौरभ की तरफ से अभियोजन पक्ष के वकील, डीजीसी केके चौबे बहस करेंगे। वो दलील देंगे। उनके साथ सौरभ का केस लड़ने वाले निजी वकील सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह व उनकी टीम भी शामिल रहेगी। वहीं दूसरी ओर सरकारी वकील रेखा जैन रहेंगी। विपक्ष में रेखा जैन हैं। फाइनल बहस के दौरान दोनों पक्ष जज के सामने अपनी अपनी दलीलें देंगे। सजा वाले दिन आएंगे मुस्कान-साहिल फाइनल बहस में केवल वकील ही कोर्ट में अपनी दलीलें देंगे। इसमें आरोपित मुस्कान-साहिल को नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन जिस दिन जिला जज अपना फैसला सुनाएंगे उस दिन मुस्कान-साहिल को जेल से कोर्ट में लाया जाएगा। कोर्ट में मुस्कान उस दिन भी अपनी बेटी के साथ आएगी। साथ ही साहिल भी आएगा। इससे पहले केवल वकील ही अदालत में मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, मौत:देर रात हुई शव की शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    प्रयागराज PDA की योजनाओं में ई-नीलामी शुरू:पुराने आवंटियों को ब्याज सहित मिलेगा रिफंड, 22 जून तक पंजीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment