Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई होली::लोगो ने एक दूसरे को लगाया रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर थिरके युवा, देखे तस्वीरे

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर समेत क्षेत्र के गांवों में होलिका दहन के साथ लोगों में होली के पर्व की मस्ती दिखाई देनी लगी। यहां गांव-गांव में बच्चे सुबह से हाथों में पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई दिए। वहीं युवकों की टोलियां गांव गांव लगे डीजे की धुन पर होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गांव गांव गश्त करता रहा। गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया होली का पर्व, एक दूसरे को अबीर लगा दी शुभकामनाए घाटमपुर नगर समेत क्षेत्र में लोगों के रंग के बजाए एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाकर होली के पावन पर्व की बधाइयां दी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में निकली फाग मंडलियों ने राधा कृष्ण के प्रेम का वर्णन ढोलक की तान व मंजीरों व झीकों के बीच स्वर लहरियां बिखेरी। होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गांव-गांव गश्त करता नजर आया। बुधवार की सुबह बच्चों ने अपने हाथों में पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग डालना शुरू किया। कुछ देर बाद युवकों की टोलियां गांव के मोहल्ले मोहल्ले निकली। जो हाथों में गुलाल लिए एक दूसरे को अबीर लगाकर आपसी गिले शिकवे दूर कर रहे थे। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की बधाई देते नजर आए। यहां होली खेलने में महिलाएं व युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी घर का काम निपटाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की एक दूसरे को बधाई दी। होली के पर्व के चलते घरों में गुझिया व पकवान बनने का सिलसिला भी चलता रहा। यहां घरों में होली मिलने आने वाले के सामने परोसा गया। दोपहर बाद पतारा, भीतरगांव, सजेती, साढ़, नोरंगा, बिधनू, सेन पश्चिम पारा आदि गांवों में फाग की मंडलियों ने गांवों में घूमकर फाग का गायन किया। वहीं कई गांवों में तो फाग के जवाबी मुकाबले भी हुए। अतिरिक्त सूचना वाले बॉक्स में खबर है, उसे जोड़ ले सर जी,
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी की ऑयल कंपनी अरामको पर फिर ड्रोन अटैक:ये दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इसे दो दिन पहले भी निशाना बनाया था
    Next Article
    होली पर गुलाल पड़ने पर दो पक्षों में झड़प:लखनऊ के प्रभा देवी मंदिर के पास मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment