Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी की ऑयल कंपनी अरामको पर फिर ड्रोन अटैक:ये दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इसे दो दिन पहले भी निशाना बनाया था

    12 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। इस बीच सऊदी अरब की ऑयल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर फिर से एक ड्रोन अटैक हुआ है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। यह जानकारी रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने दी है। दो दिन पहले भी इस रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था। रास तनूरा रिफाइनरी सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक है। यहां रोजाना लगभग 5.50 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन किया जाता है। दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा। जंग में अमेरिका के दावे... ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रांची: शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद बेखौफ अपराधी, छापेमारी तेज
    Next Article
    घाटमपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई होली::लोगो ने एक दूसरे को लगाया रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर थिरके युवा, देखे तस्वीरे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment