Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर और एसपी LIU:शिव बारात की तैयारियों की ली जानकारी, कानपुर-सागर हाइवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में आगामी 15 फरवरी को निकलने वाली भव्य शिव बारात को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह कानपुर के एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसपी एलआईयू महेश कुमार तथा घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव थाना परिसर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शिव बारात के आयोजकों के साथ विस्तृत बैठक की है। बैठक में आयोजकों के द्वारा प्रशासन को बारात के रूट, समय और कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। बताया गया कि आगामी 15 फरवरी को बारिश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। यह बारात नगर की प्रमुख गलियों और बाजारों से होते हुए कानपुर-सागर हाईवे के रास्ते मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित पंडाल तक पहुंचेगी। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह का मंचन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने अधिकारियों को यह भी बताया कि कानपुर-सागर हाईवे पर कुछ स्थानों पर मौरंग और गिट्टी पड़ी हुई है, जिससे जुलूस के दौरान दुर्घटना की आशंका बन सकती है। इस पर एडिशनल कमिश्नर ने संबंधित विभागों को तत्काल मार्ग की सफाई और समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। 3 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों ने किया शिव बारात रूट निरीक्षण बैठक के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रस्तावित रूट का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर पहुंचे और पंडाल, मंच तथा प्रवेश-निकास मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडिशनल कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर और आसपास के मकानों की छतों पर किसी भी व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए। इसके लिए छतों पर निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो भीड़ में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मां कुष्मांडा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने चतुर्थ शक्ति पीठ मां कूष्मांडा देवी मंदिर पहुंचकर शिव बारात के पंडाल का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने मां कूष्मांडा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है। शिव बारात के आयोजकों ने उन्हें आगामी शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा, देखो भगवान शिव कहां दर्शन देते है। कानपुर सागर हाइवे पर रहेगा रूट डायवर्जन एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर ट्रैफिक को सुचारु रखा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की योजना बनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:परियार-बिठूर रोड पर हादसा, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    प्रेमी को फंदे से उतारने वाली गर्लफ्रेंड पर FIR:झांसी में 7 साल से अफेयर था, शादी से मुकरने पर आखरी बार मिलकर सुसाइड किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment