Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी को फंदे से उतारने वाली गर्लफ्रेंड पर FIR:झांसी में 7 साल से अफेयर था, शादी से मुकरने पर आखरी बार मिलकर सुसाइड किया था

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी में तुषार पाखरे (24) को फंदे से उतारने वाली गर्लफ्रेंड पर मां ने FIR दर्ज कराई है। दोनों का 7 साल से अफेयर था। मां किरन ने कहा- पहले शौम्या साहू ने शादी के लिए हां बोल दिया। मगर बाद में वो मुकर गई। इससे बेटा तुषार पाखरे टूट गया। 6 फरवरी को बेटे ने सौम्या को मिलने के लिए घर बुलाया। इसके बाद फांसी लगा ली। सौम्या अपना पर्स घर पर भूल गई। जब लौटकर आई तो तुषार पंखे पर लटका था। उसी ने तुषार को फंदे से उतारा और दोस्त को फोन किया। दोस्त तुषार को मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया था। जबकि सौम्या घर से भाग गई थी। आरोप है कि तुषार दलित समुदाय से आता है, इसलिए सौम्या ताने मारती थी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सौम्या पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। अब आगे की जांच की जा रही है। 7 साल से रिलेशनशिप में थे तुषार पाखरे (24) पुत्र दिनेश पाखरे बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ले में रहता था। तुषार एक फोटो स्टूडियो में काम करता था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड शौम्या ट्यूशन पढ़ाती है। तुषार की बहन पूजा ने बताया था- पहले हमारा घर ओरछा गेट के पास था। वहीं पास में एक सौम्या साहू रहती थी। मेरा भाई तुषार और वह एक ही कोचिंग में पढ़ते थे, वहीं दोनों की पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे। मेरा भाई इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर था और उसी से शादी करना चाहता था। युवती भी शादी के लिए तैयार थी। मगर अब सौम्या ने शादी करने से मना कर दिया। दोस्त के जरिए सौम्या को बुलाया था तुषार के दोस्त ऋषि तिवारी ने बताया था- पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। युवती ने ब्रेकअप कर लिया था और साथ रहने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत मेरे जरिए ही हो रही थी। तुषार ने मुझसे कहा था कि एक बार आखिरी मुलाकात करवा दो। मैंने उससे बात की तो वह मान गई। 6 फरवरी को मैं ही सौम्या को लेने गया और तुषार के घर पर छोड़ दिया। इसके बाद मैं वहां से चला गया। बाद में सौम्या ने मुझे बताया कि उसने तुषार के साथ रहने से मना कर दिया था और घर जा रही है। इसी बीच वह अपना पर्स लेने तुषार के घर पर दोबारा लौटी तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। सौम्या ने ही तुषार को फंदे से नीचे उतारा और इसके बाद मुझे कॉल किया। सूचना मिलते ही मैं अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद तुषार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर और एसपी LIU:शिव बारात की तैयारियों की ली जानकारी, कानपुर-सागर हाइवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
    Next Article
    गोरखपुर में गहने खरीदने गई महिलाओं ने चुराएं जेवर:चोरी की वारदात CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment